नई दिल्ली: कोरोना की वजह से लोगों की नौकरियां जा रही है तो वहीं दूसरी ओर लोग फिर से हर्बल और ऑर्गेनिक चीजों कीतरफ वापस आ रहे हैं ऐसे में इन चीजों की डिमांड काफी बढ़ गई है खासकर औषधीय गुणों ( Medicinal Plants ) वाली प्राकृतिक चीजों की। आयुर्वेद के अलावा अब एलोपैथ में भी कुछ दवाओं का निर्माण हर्ब्स से निकले केमिकल को यूज करके हो रहा है। यही कारण है कि इनकी मांग में बढ़ोत्तरी हुई है औऱ इसीलिए लोग फिलहाल इन चीजों से काफी कमाई कर रहे हैं । अगर आप भी रेग्युलर जॉब से अलग कोई बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो शतावर की खेती ( shatavari crop ) आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। दरअसल इसकी न सिर्फ डिमांड ( shatavari in demand ) अच्छी है बल्कि बाकी चीजों की तुलना में इसकी कीमत भी काफी अच्छी है ।