23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेवराती मांग आने से सर्राफा बाजार में लौटी तेजी, सोना-चांदी चमके

गुरुवार को स्थानीय जेवराती मांग आने से सोना 150 रुपए चमककर 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
2 min read
Google source verification
gold

नई दिल्ली. वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के बीच गुरुवार को स्थानीय जेवराती मांग आने से सोना 150 रुपए चमककर 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 150 रुपए की तेजी के साथ 30,400 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। गत दिवस एक प्रतिशत की बढ़त में रहने वाला सोना हाजिर गुरुवार को 2.23 डॉलर फिसलकर 1,289.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 2.80 डॉलर की गिरावट में 1,289.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि बुधवार की तेजी के बाद ऊंचे भाव से हुई मुनाफावसूली के दबाव में सोना टूटा है। गत दिवस अमरीका से कमजोर आर्थिक आंकड़े आने से डॉलर कमजोर हुआ और पीली धातु में मजबूती देखी गई थी।


चांदी हाजिर में तेजी
अमरीकी फेडरल रिजर्व के विवरण से भी सोने को बल मिला है जिसमें कुछ सदस्यों ने मुद्रास्फीति बढऩे की धीमी रफ्तार को लेकर ङ्क्षचता प्रकट की थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर भी 0.42 प्रतिशत टूटकर 17.08 डॉलर प्रति औंस पर रही। चांदी हाजिर 150 रुपए की मजबूती के साथ 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 130 रुपए चमककर 39,480 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

सिक्कों में नहीं दिखी चमक


चांदी की चमक सिक्कों में नहीं दिखी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बुधवार को सोने में आई तेजी का असर आज स्थानीय बाजार में दिखा। स्थानीय मांग में मामूली सुधार का भी इसमें योगदान रहा। हालांकि, डॉलर की तुलना में रुपए के मजबूत होने से पीली धातु की बढ़त सीमित रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:- सोना स्टैंडर्ड प्रति दस ग्राम : 30,550 सोना बिटुर प्रति दस ग्राम : 30400 चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,500 चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,480 सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000 सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000 गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700।