3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं देश के टाॅप बैंकर्स, कमार्इ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

कमार्इ के मामले में देश के बड़े बैंकोें के सीर्इआे व एमडी भी किसी से पीछे नहीं हैं। इनकी सैलरी से अधिक कमार्इ बैको में स्टेक से है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 17 Jun 2018, 2:03 PM IST

Highest Paid Bankers in India

ये हैं देश के टाॅप बैंकर्स, कमार्इ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

नर्इ दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग निदेशक आैर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीर्इआे) अादित्य पुरी के वेतन में वित्त वर्ष 2017-18 में 10.5 फीसदी की कटौती हुर्इ है। पिछले वित्त वर्ष 2017 के दौरान पुरी काे 10 करोड़ रुपए वेतन के तौर पर मिला था लेकिन इस साल उन्हें 9.4 करोड़ रुपए ही दिए गए। खास बात ये है कि इस साल बैंक को 20 फीसदी अधिक मुनाफा हुआ है। इसके साथ ही बैंक का कुल मुनाफा बढ़कर 17,484 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि यदि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआर्इ) हार्इ परफाॅर्मेंस बोनस की मंजूरी दे देती है तो अादित्य पुरी के कमार्इ के आंकड़े बदल सकते हैं। पिछले साल उन्हें बोनस के तौर पर 92 लाख रुपए मिले थे। कमार्इ के मामले में सिर्फ आदित्य पुरी ही नहीं बल्कि आैर भी कर्इ बैंकर्स हैं जिनका वेतन जानकर आप चौंक जाएंगे। तो आइए जानते हैं कौन है देश का टाॅप बैंकर्स आैर कितनी है उनकी सैलरी।

आदित्य पुरी

कमार्इ के मामले में देश के टाॅप बैंकर्स में सबसे पहले स्थान पर आदित्य पुरी हैं। आदित्य पुरी एचडीएफसी बैंक में पिछले 24 सालों से काम कर रहे हैं आैर फिलहाल वो बैंक के सीर्इआे व एमडी हैं। पुरी एचडीएफसी बैंक में 0.13 फीसदी का स्टेक रखते हैं जिसका मूल्य करीब 687 करोड़ रुपए है। वित्त वर्ष 2017 में बैंक ने पुरी को वेतन के रूप मेें 10 करोड़ रुपए दिए जो कि इस साल घटाकर 9.4 करोड़ रुपए कर दिया गय है।

उदय कोटक

देश में बैंकों में वेतन के मामले में दूसरे स्थान पर कोटक महिन्द्रा बैंक के सीर्इआे उदय कोटक का नाम आता है। उदय कोटक कोटक बैंक के फाउंडर भी हैं। वित्त वर्ष 2018 में उदय कोटक 2.92 करोड़ रुपए मिला था। इससे पहे वित्त वर्ष में उन्हें 2.63 करोड़ रुपए दिया गया था। कंपनी के एक मध्यम स्तर के कर्मचारियों की तुलना में उदय कोटक की सैलरी 48 गुना अधिक है। उदय कोटक बैंक में 29.7 फीसदी का स्टेक रखते हैं जिसका कुल मूल्य करीब 76,000 करोड़ रुपए है।

राणा कपूर

कमार्इ के मामले में तीसरे स्थान पर यस बैंक के सीर्इआे राणा कपूर हैं। वित्त वर्ष 2018 में राणा कपूर को वेतन के तौर पर 5.35 करोड़ रुपए दिया गया है। जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष में कपूर को 6.81 करोड़ रुपए का वेतन मिला था। राणा कपूर यस बैंक में 4.3 फीसदी की स्टेक रखते हैं जिसका कुल मूल्य 3,306 करोड़ रुपए है। यस बैंक के एक मध्यम स्तर के कर्मचारी की तुलना में राणा कपूर की सैलरी की बात करें तो उनकी सैलरी इनसे 79 गुना अधिक है।

शिखा शर्मा आैर चंदा कोचर

चौथे स्थान पर एक्सिस बैंक की सीर्इआे व एमडी शिखा शर्मा हैं। वित्त वर्ष 2018 में शिखा शर्मा को वेतन के रूप में 2.9 करोड़ रुपए मिले हैं वहीं इसके पिछले वित्त वर्ष में उनकी सैलरी 2.94 करोड़ रुपए था। कंपनी के मध्यम स्तर के कर्मचारियों की अुनपात में शिखा शर्मा की सैलरी देखें तो 77:1 की है। वहीं टाॅप बैंकर्स की सैलरी के मामले में पांचवा स्थान आर्इसीअार्इसीआर्इ बैंक की सीर्इअो चंदा कोचर का है। वित्त वर्ष 2017 में चंदो कोचर को 5.54 करोड़ रुपए की सैलरी मिली थी। जबकि वित्त वर्ष 2018 में आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक का वार्षिक रिपोर्ट नहीं आया है।