आपको बता दें कि अगर आपके पास भी इस तरह का आधार कार्ड है तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। UIDAI इससे पहले भी कई बार इसको लेकर चेतावनी जारी कर चुका है, लेकिन फिर भी लोग प्लास्टिक और लेमिनेशन वाले कार्ड का प्रयोग कर रहे हैं। UIDAI ने जो चेतावनी दी है उसमें ऐसा कहा गया है कि ऐसा करने से आपके आधार का क्यूआर कोड काम करना बंद कर सकता है या फिर निजी जानकारी चोरी हो सकती है।