फिरोजाबाद । भाजपा से शहर विधायक मनीष असीजा पर फायरिंग करने और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुलिस उसे पत्रकारों के सामने पेश करने वाली थी। उससे पहले ही आरोपी जिला चिकित्सालय ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन आरोपी की जानकारी नहीं हो सकी है। आरोपी के पुलिस हिरासत से भाग जाने को लेकर पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ है।