26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीक्षांत समारोह में अखिलेश यादव ने पढ़ाई ‘चुनावी एबीसीडी’, नाम लिए बिना चाचा पर कसा तंज

लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा भाजपा की एबीसीडी टीमें आस-पास घूम रहीं होंगी, इनसे बचकर रहना है जरूरी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Akhilesh yadav

दीक्षांत समारोह में अखिलेश यादव ने पढ़ाई 'चुनावी एबीसीडी', नाम लिए बिना चाचा पर कसा तंज

फिरोजाबाद। जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की एबीसीडी टीम आस-पास घूम रहीं हैं। इनसे बचकर रहना होगा। बाद में उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद की जनता बहुत समझदार है। वह ऐसे लोगों को अपने आस-पास भी नहीं भटकने देगी।

नाम लिए बिना ही शिवपाल पर कसा तंज
उन्होंने शिवपाल यादव का नाम लिए बिना ही कहा कि भाजपा ने एबीसीडी टीम बना ली हैं जो लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम करेंगी। ऐसे लोगों से हमें सावधान रहना होगा। ऐसी टीम को अपने आस-पास भी नहीं भटकने देना है। सपा सरकार में कराए गए कार्य आज भी चल रहे हैं जबकि भाजपा सरकार में कोई कार्य नहीं कराए गए।

सपा सरकार बनी तो मिलेगी दो हजार पेंशन
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनी तो समाजवादी पेंशन योजना के तहत 500 नहीं बल्कि एक से दो हजार रुपए आर्थिक मदद के रूप में दिए जाएंगे। भाजपा ने सपा सरकार की समाजवादी पेंशन को भी बंद करा दिया। यह काफी निराशाजनक है।