थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गढ़ी धर्मी निवासी संतोष यादव पुत्र कोमल सिंह यादव वर्तमान में नगर के जमुना बिहार काॅलोनी में निवास करते हैं। मंगलवार रात्रि करीब डेढ़ बजे वह घर के बाहर पशुओं के समीप सो रहे थे। तभी आधा दर्जन से अधिक तमंचा धारी बदमाश उनकी भैंस खोलकर ले जाने लगे। भैंस की आवाज सुनकर वह जाग गए। पशुओं को ले जाने का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।