27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिरडी से लौट रहे भाजपा नेता सहित परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में मौत

शिरडी से एटा जा रहे कार सवारों की हुई रजावली में ट्रक से भिड़ंत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 12 Jun 2018, 7:00 PM IST

Road Accident

शिरडी से लौट रहे भाजपा नेता सहित परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में मौत

फिरोजाबाद। महाराष्ट्र स्थित शिरडी के सांई मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार की कार टूंडला क्षेत्र में ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देर रात्रि का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे में एक ही परिवार से पति पत्नी, बेटा बेटी सहित चार मौत का शिकार हुये। मृतक भाजपा में पूर्व युवा मोर्चा पदाधिकारी है।

एटा निवासी थे मृतक

एटा के पटियाली गेट रोड निवासी 45 वर्षीय नवीन वार्ष्णेय, उनकी पत्नी 42 वर्षीय प्रियंका वार्ष्णेय, बेटी 19 वर्षीय वंशिका वार्ष्णेय, बेटा 17 वर्षीय संकल्प उर्फ वासु वार्ष्णेय इंडिगो कार में सवार होकर शिरडी सांई बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे। कार को उनका ड्राइवर चांद बाबू चला रहा था। वहीं अन्य रिश्तेदार ट्रेनों से भी गये थे। फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र रिजावली चैराहे के पास एटा रोड पर सामने से आते दस ***** ट्रक से बीती रात भिड़ंत हो गयी। जिसमें वंशिका छोड़ चार की रात में ही मौत हो गयी। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय वंशिका ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह पूरा परिवार काल कवलित हो गया, जिनको नहीं पता था सांई बाबा के दर्शन करने के बाद वो अब इस दुनिया में नहीं रहेंगे।

भाजपा नेताओं का लगा जमावाड़ा

जैसे ही यहां के भाजपा नेताओं को यह पता चला रात कि नवीन वाष्र्णेय भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी हैं। वैसे ही भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता संग उनकी पूरी टीम देर रात से ही जिला अस्पताल पहुंच गयी। चिर परिचितों, रिश्तेदारों को अवगत कराया। आज सुबह तक वे हर तरह की मदद को जिला अस्पताल में मौजूद रहे। इसके अलावा एटा से भाजपा जिलाध्यक्ष संग कई पदाधिकारी भी जिला अस्पताल आ गये थे।