15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परशुराम की शोभायात्रा में वानर सेना ने मचाया उत्पात, देखें वीडियो

फिरोजाबाद के टूंडला में निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 20 May 2018, 9:20 PM IST

Parashuram Shobhayatra

परशुराम की शोभायात्रा में वानर सेना ने मचाया उत्पात, देखें वीडियो

फिरोजाबाद। सुहागनगरी के टूंडला में भगवान परशुराम की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा एटा रोड से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में डेढ़ दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रही।

इन मंत्रियों ने किया शुभारंभ

शोभायात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने भगवान परशुराम के स्वरूप की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा एटा रोड स्थित विमला मैरिज होम से शुरू हुई। शोभायात्रा सुभाष चौराहा, सब्जी मंडी, भारत माता चौक, जीजीआईसी, रामलीला मैदान, कोतवाली, मैन बाजार होती हुई रामलीला मैदान पर पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा का नगर में दर्जनों स्थानों पर आरती उतारकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

लतीफ बैंड ने मचाया धमाल

वहीं शोभायात्रा में इटावा का लतीफ बैंड के हाथरस का गोपाल बैंड के साथ ही अन्य बैंड अपनी मधुर ध्वनि बिखेरते हुए चल रहे थे। सबसे आगे गणेश जी की झांकी, उसके पीछे ढोल नगाड़ों की धुन पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान नगर को विद्युत झालरों से सजाया संवारा गया था। जगह-जगह नगर में लोगों द्वारा मीठे पानी की प्याऊ लगाई गई थी। राधा-कृष्ण, पंचमुखी हनुमान जी की झांकी, शिव शंकर का तांडव, भूत व हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही।

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

समापन के बाद विप्र समाज के बुजुर्गाें का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज शर्मा ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी समाज राजनैतिक हिस्सेदारी नहीं प्राप्त कर सकता, सभी को एक मंच पर आना ही होगा। एक जुटता से ही हम अपना खोया सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। बृजेश उपाध्याय ने प्रदेश सरकार द्वारा भगवान परशुराम जयंती का अवकाश समाप्त करने पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रमोशन में आरक्षण देने के सरकार के ब्यान की निंदा की।


ये रहे मौजूद

शोभायात्रा में बृजेश उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, रवि शर्मा, मनोज शर्मा, सीताराम शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, आकाश शर्मा, रिंकू लवानियां, जयजीव पाराशर, देवदत्त रावत, किट्टू शर्मा, सुनील गर्ग, मुकेश कौशिक, आरपी शर्मा, योगेश उपाध्याय, अभिषेक त्रिवेदी, नीतेश गौतम, देवांशु उपाध्याय, वृन्दावनलाल, तरुण शर्मा, राहुल शर्मा, प्रेमचंद्र दीक्षित, योगेन्द्र उपाध्याय , राजीव दुबे, त्रिलोकीनाथ शर्मा, आतान शर्मा, राकेश दीक्षित, दीपक राजौरिया, सुभाष शर्मा, राजीव गर्ग, आलोक उपाध्याय, मनोज पाठक, राहुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।