31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुंखार अपराधियों ने ऐसे मांगी पुलिस से माफी

आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों का किया इकबाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Santosh Pandey

•

Updated: 3 Oct 2017, 7:41 AM IST

crime update

crime

फिरोजाबाद। जिले भर में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने घटनाएं करना कबूल किया है। इस गिरोह द्वारा पहले भी तमाम घटनाओं को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस गिरोह की काफी लंबे समय से तलाश कर रही थी।

रसूलपुुर पुलिस को मिली सफलता

देर रात रसूलपुुर पुलिस को सूचना मिली कि रसूलपुुर क्षेत्र में लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में कुछ लोग खड़े हुुए हैं। कुुछ लोग किसी वारदात को अंजाम देने की योजना तैयार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।

लूट का माल बरामद

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके द्वारा पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। तलाशी लेने पर इनके पास से पुलिस को लूट की एक एलईडी, डीवीआर और काफी मात्रा में हिल्ल बरामद हुई है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने घर में घुसकर लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है।

लंबे समय से चल रही थी तलाश

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की लंबे समय से तलाश चल रही थी। पुलिस इस गिरोह को पकडने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थी अब आकर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पकड़ा गया गिरोह रात के अंधेरे का लाभ उठाकर घरों में से सामान चोरी कर ले जाता था। इसके बाद विरोध करने पर यह गोली मारने से भी गुरेज नहीं करते थे। इन आरोपियों से भी अन्य घटनाओं के खुलासे को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। संभवतः इनसे अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।