इस दौरान डीएम ने ग्राम प्रधानों की समस्याएं भी सुनी। एटा जिले से शामिल हुए 46 गांवों में पेयजल संकट की समस्या पर डीएम ने हाथरस के डीएम से बात कर समस्या का निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। रूधऊ मुस्तकिल में शौचालय निमर्माण में व्यवधान पैदा कर रहे व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई के लिए एसडीएम डाॅ. सुरेश कुमार को निर्देशित किया। एसडीएम ने 21 जून को योग दिवस मनाने के लिए नगर के ठा. बीरी सिंह इंटर काॅलेज में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर बीडीओ डाॅ. नीरज गर्ग, जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ज्योतिष दिवाकर, एडीओ पंचायत रामशंकर, सीएचसी अधीक्षक डाॅ. संजीव वर्मा, एबीएसए सुबोध पाठक, एपीओ मानवेन्द्र सिंह समेत सभी सचिव और खंड प्रेरक भी मौजूद रहे।