7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस

अटल बिहारी वाजपेयी के स्वस्थ जीवन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्‌वस्थ होने की खबर के बाद देश भर में उनकी सलामती के लिए दुआ हो रही हैं।

Google source verification

हाथरस

image

Amit Sharma

Jun 13, 2018

हाथरस। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के स्वस्थ होने और लम्बी उम्र के लिए देश के कोने कोने में दुआएं की जा रही हैं। लोग उनके स्वस्थ होने के लिए अनुष्ठान कर रहे हैं। हाथरस में भी भाजपा के सदर विधायक हरी शंकर माहौर और नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने रमनपुर स्थित देवी मंदिर में अटल बिहारी बाजपेयी के जल्दी स्वस्थ होने के लिए हवन यज्ञ कराया। इस मौके पर पूरे मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया और इस हवनकुंड में सदर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी आहुति दी।

यह भी पढ़ें- बदल सकता है अलीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम, मनोज सिन्हा ने दिया बड़ा बयान

सदर विधायक हरिशंकर माहौर ने कहा कि देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अभी देश को जरूरत है , उनके आशीर्वाद और उनके संरक्षण की विशेष जरूरत है। उन्होंने कहा कि अटल जी के दिशा निर्देशन की अभी पार्टी को जरूरत है। वहीं सीपू जी महाराज ने कहा कि इस हवन यज्ञ के जरिये ईश्वर से उनके जीवन को स्वस्थ किये जाने की प्राथना की गयी है ताकि वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हम सबके बीच आ सकें। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि पूरा देश अटल बिहारी वाजपेयी को चाहने वाला है, इसलिए उनके स्वस्थ होने के लिए देश के हर कोने से दुआ की आवाज उठ रही है। इस अवसर पर भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- प्रधान संवाद कार्यक्रम में बीडीओ ने बिठाए फर्जी प्रधान, डीएम ने लगाई फटकार

यह भी पढ़ें- प्रधान संवाद कार्यक्रम में बीडीओ ने बिठाए फर्जी प्रधान, डीएम ने लगाई फटकार

यह भी पढ़ें- एक महीना बीत जाने के बाद भी नहीं सुलझी मर्‌डर केस की गुत्थी, पांच साल की मासूम है गवाह

यह भी पढ़ें- World Blood Donor Day 2018 खून की जरूरत हो तो इन्हें मिलाओ फोन, तत्काल मिलेगी मदद