फिरोजाबाद। मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारियों ने अब योगी सरकार के विरोध में आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने योगी सरकार को नसीहत दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो मजबूरन उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। विद्युत कर्मचारी पहले भी मांगों को लेकर आंदोलन करते रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा सका है।