25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस फेयर में करोड़पति से लेकर मीडिल क्लास के लोग कर रहे Airoplane से एंट्री, जमकर हो रही है चर्चा

उत्तर प्रदेश के इस शहर में पहली बार ऐसा फेयर लगा है, जहां लोगों की एंट्री हवाई जहाज से हो रही है। फिलहाल ये जगह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दूर-दूर से लोग इस जगह को देखने के लिए आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 19 Dec 2024, 4:38 PM IST

उत्तर प्रदेश में एक ऐसा फेयर लगा है जहां सबकी एंट्री हवाई जहाज से हो रही है। यहां करोड़पति से लेकर मीडिल क्लास की एंट्री एरोप्लेन के माध्यम से हो रही है, जो फिलहाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, ये फेयर फिरोजाबाद में लगा है जहां इसके अलावा और भी कई चीजें है जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। यहां अलग-अलग सेल्फी प्वाइंट्स के अलावा कपड़ों का भी बाजार लगा है। यहां दोपहर से लेकर रात तक आप इसका आनंद उठा सकते हैं और घूम फिर सकते हैं।

हवाई जहाज से होगी एंट्री

इस फेयर के आयोजक ने बताया कि फिरोजाबाद में पहली बार ऐसा मेला लगा है, जहां लोगों की एंट्री हवाई जहाज से हो रही है। ये फेयर मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां एंट्री गेट पर एरोप्लेन बनाया गया जिससे गुजर कर लोग इस फेयर में एंट्री ले रहे हैं। यहां एक एफिल टावर भी तैयार किया गया है जहां लोग खूब सेल्फी ले रहे हैं। इसके अलावा यहां लोगों के लिए एक हवाई जहाज तैयार किया गया है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आ रहे हैं। सर्दियों में घूमने और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए भी यहां इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक Alert, 27 जिलों में IMD की चेतावनी जारी

बच्चों से बड़ों तक के लिए चीजें उपलब्ध

इस फेयर में बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिए चीजें उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए यहां कई प्रकार के झूले जिसमें आसमानी झूला, राउंड झूला समेत और भी कई झूले हैं। इसके अलावा यहां गर्म कपड़ों मार्केट भी लगी है। लोग इस फेयर का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं और दूर-दूर से घूमने आ रहे हैं।