पूर्व योजना के अनुरूप स्वंय रजत उर्फ बाबू गायब हुआ था तथा उसके उक्त साथीगण योजना के अनुरूप कार्य कर रहे थे। पुलिस की सतर्कता व तमाम तलाश की वजह से योजना सफल न होने के कारण रजत उपरोक्त नाटकीय घटनाक्रम से वापस आ गया। उक्त कृत्य एक संगठित गिरोह बनाकर किया गया है जिसकी वजह से फर्जी दस्तावेज तैयार कर अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसकी वजह से पुलिस मशीनरी का भारी दुरुपयोग हुआ है तथा धारा 364ए, 120बी, 420, 467, 468, 109 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया। अभियोग में 364ए के अतिरिक्त धारा 120बी, 420, 467, 468, 109 की बढ़ोतरी की गयी तथा रजत व उसके अन्य चार साथीगण उपरोक्त के नाम प्रकाश में आये तथा पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर उक्त प्रकरण का मुख्य योजना कार व गैंग का सरगना रजत उर्फ बाबू उपरोक्त को दिनांक 09.08.2017 को समय करीब 16.00 बजे एटा चैराहा शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया गया है।