19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागनगरी में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

जैन गली में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का सामान जलकर हुआ राख  

2 min read
Google source verification
fire

फिरोजाबाद। गर्मियां शुरू होते ही आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक गत्ता फैक्ट्री के अंदर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान आस-पास क्षेत्र में चल रहे कारखानों में भी हड़कंप मचा रहा। महापौर समेत एसपी सिटी और तमाम भाजपा नेताओं ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: सावधान, 50 जिंदगी लीलने वाले तूफान का खतरा टला नहीं, इतने दिन रहे रहे सचेत

अज्ञात कारणों के चलते फैक्ट्री में भीषण आग
थाना दक्षिण क्षेत्र जैन गली निवासी रोमन जैन की डेकोरेटिव फैक्टरी कोटला मौहल्ला में है। यहां वे अन्य कारखानों के ऑर्डर के माल की डेकोरेशन करवाते हैं। अज्ञात कारणों के चलते फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। माल भी काफी स्टॉक में रखा था। खबर मिलते ही मौके पर एक के बाद एक फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची। फिर भी आग कम नहीं हो रही थी।

काफी देर बाद पाया गया आग पर काबू
काफी मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। वहीं जानकारी होते ही महापौर नूतन राठौर अपने पिता मंगल सिंह राठौर और नगर निगम टीम संग मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने नगर निगम से पानी के टैंकर भी मंगवाए। वहीं नुकसान की स्थिति भी जानी। एसपी सिटी राजेश कुमार, एसओ दक्षिण विनोद कुमार, भाजपा नेता सुनील टंडन, सुगम शिवहरे आदि भी पहुंच गए। बताया गया है नुकसान लाखो में होने की संभावना है। फिलहाल आग की घटना को लेकर कारखानेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: मोबाइल टॉवर लगाने वालों की मुसीबतें बढ़ी, अब वसूली जाएगी राशि

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: प्राकृतिक आपदा को लेकर डीएम ने उठाया ये कदम