
नाबालिग को अगवा कर कलंबोली में की हैवानियत
फिरोजाबाद में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। इसमें आरोपी शाहरुख ने पीड़िता को धमकी दी है। जिसमें उसने कहा है कि, धर्म परिवर्तन करके निकाह नहीं करोगी तो युवती व उसके भाई का सिर कलम कर देगा। पीड़िता और उसका परिवार बुरी तरह से परेशान है। जब आरोपी की धमकी बंद न हुई तो पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि, पीड़िता की दोस्ती आरोपी से फेसबुक के जरिए हुई थी।
और आरोपी शाहरुख कौन है जानें
अब मामले को जानें। आखिरकार लव जिहाद का यह मामला क्या है। और आरोपी शाहरुख कौन है। मामला शिकोहाबाद थाने से जुड़ा है। पीड़ित का आरोप है कि वह पीएसी में है। उसका परिवार शिकोहाबाद क्षेत्र में रहता है। उसकी 22 वर्षीय बेटी की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से अमरोहा जिले के गोलडीया निवासी शाहरुख उर्फ विहान से हो गई थी। 24 सितंबर को आरोपी शाहरुख पीड़िता की बेटी से मिलने शिकोहाबाद आया।
बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव
पीड़ित ने आरोप लगाया कि, शाहरुख, बेटी को बहला फुसलाकर अमरोहा ले गया था। बेटी पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा। साथ ही धमकी देने लगा कि, यदि धर्म परिवर्तन नहीं किया तो उसके गंदे फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। और उसकी शादी कहीं भी नहीं होने देगा।
बेटी के फोटो अपलोड किए
पीड़ित का आरोप है कि, शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर तीन से चार फर्जी आईडी बना ली हैं। इनके जरिए बेटी के फोटो भी अपलोड कर दिए हैं। इससे पीड़िता मानसिक रुप से परेशान है। और इसके बाद भी आरोपी नहीं रुक रहा है। आरोपी फोन पर धमकी दे रहा है कि, धर्म परिवर्तन करके निकाह नहीं करोगी तो युवती व उसके भाई का सर कलम कर देगा।
मामले की जांच जारी - सीओ शिकोहाबाद
पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित की तहरीर पर शिकोहाबाद थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। सीओ शिकोहाबाद कमलेश सिंह का कहना है कि, आईटी एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Published on:
30 Oct 2022, 1:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.