
फिरोजाबाद। जिला सहकारी बैंक के चुनाव में सपा को तगड़ा झटका लगा है। अखिलेश यादव के गढ़ में भाजपा ने जीत हासिल की है। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के पुत्र इंजीनियर अतुल प्रताप सिंह सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए। उनकी घोषणा के बाद भाजपाइयों में जहां उत्साह था, वहीं सपा खेमे में मायूसी छा गई। फिरोजाबाद जनपद में अक्षय यादव और प्रोफेसर रामगोपाल का जादू काम नहीं आया। भाजपाईयों ने इस चुनाव के बाद 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया है।
फिरोजाबाद जिला सहकारी बैंक निर्वाचन 2018 का नामांकन जिला सहकारी बैंक कार्यालय पर हुआ। यहां पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के पुत्र इंजीनियर अतुल प्रताप सिंह ने नामांकन किया था। इसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू हुई।दोपहर दो बजे इंजीनियर अतुल प्रताप सिंह के निर्विरोध जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की गई। जैसे ही घोषणा हुई समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व मंत्री के पुत्र को बधाईयां देने वालों की लंबी कतार लग गईं। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की। बेटे की जीत के मौके पर पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, नगर निगम मेयर नूतन राठौर, मंगल सिंह राठौर, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष वीएस गुप्ता, रीतेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डॉ. अखिलेश शर्मा, पं. वीनेश शर्मा, विकास तौमर, अनुज दुबे के अलावा काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
अतुल की जीत पर सभी ने दी बधाइयां
अतुल जैसे ही सहकारी बैंक के कार्यालय से बाहर निकले तो स्वागत करने वालों की झड़ी लग गई। मक्खनपुर थाने के पास अपने पिता पूर्व मंत्री जयवीर सिंह संग पहुंचे तो वहां साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष व नगर विधायक मनीष असीजा संग सुरेश चंद्र बघेल, रामकुमार बघेल, दीवान सिंह बघेल, पवन पाल, श्याम सिंह बघेल, संदीप बघेल, अरविंद बघेल, बबलू बघेल, सुनील बघेल, रूपकिशोर बघेल, जितेंद्र बघेल, बृजमोहन बघेल, कुलदीप बघेल, सचिन बघेल, चंद्रमोहन धनगर, मास्टर रामसेवक धनगर, संजय पंडित, रामू ठाकुर, दीपक ठाकुर, पारूल गोवा, अनूप गुप्ता, मिथुन मंडल राजू कठेरिया, देवेंद्र बघेल ने स्वागत किया। अन्य कई स्थानों पर भी स्वागत हुआ
ये थी अन्तिम मतदाताओं की सूची
सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिये अन्तिम मतदाताओं की सूची में रीता सिंह पत्नी जयवीर सिंह, इंजीनियर अतुल प्रताप सिंह पुत्र जयवीर सिंह, प्रमोद कुमार पुत्र मुलायम सिंह, सुरेश चंद्र पुत्र रामदयाल, रामपाल सिंह पुत्र मातादीन, राजबाला पत्नी देवेंद्र सिंह, प्रीती देवी पत्नी दिनेश पाल सिंह, रामअवतार सिंह पुत्र करतार सिंह, इंजीनियर सुमित प्रताप सिंह पुत्र जयवीर सिंह, राजकुमार पुत्र राजेंद्र सिंह, हर्षिता सिंह पत्नी सुमित प्रताप सिंह, बृजेश सिंह पुत्र टीकम सिंह, अवधेश पाठक पुत्र रंग बहादुर, राहुल यादव पुत्र अभिलाष यादव कुल 14 सदस्य रहे।
Published on:
11 May 2018 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
