23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: रन फॉर यूनिटी के जरिए पूर्व विधायक कर रहे 2022 की तैयारी, जानिए क्या है पूरा मामला

— दौड़ में नजर आए पूर्व विधायक, टिकट की दावेदारी को अभी से कर रहे तैयारी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 31 Oct 2018, 10:00 AM IST

EX MLA

EX MLA

फिरोजाबाद। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर आयोजित की गई रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के जरिए पार्टी नेता 2019 तो 2022 की तैयारी कर रहे हैं। रन फॉर यूनिटी में पूर्व विधायक भी नजर आए। माना जा रहा है कि दौड़ के जरिए टिकट हासिल करने की राजनीति तैयार की जा रही है।

2017 में मांगी थी टिकट
वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार ने भाजपा से टिकट पाने का भरसक प्रयास किया था लेकिन प्रो. एसपी सिंह बघेल को टिकट मिलने के बाद उनके मंसूबे पूरे नहीं हो सके थे। तभी से वह मिशन 2022 की तैयारियों में लग गए थे। प्रो. एसपी सिंह बघेल के मंत्री बनने के बाद 2022 के लिए भाजपा की सूची में अभी तक किसी दमदार प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आया है। ऐसे में पूर्व विधायक की मंशा है कि उन्हें टिकट मिले।

रन फॉर यूनिटी में दौड़े पूर्व विधायक
रन फॉर यूनिटी में दौड़ने के लिए सुबह ही पूर्व विधायक फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच गए थे। दीपा का चौराहा से लेकर सुभाष चौराहा तक निकली रन फॉर यूनिटी में पूर्व विधायक ने पूरा दम खम दिखाया। इसके जरिए भाजपा मिशन 2019 को पूरा करने की तैयारी में भी है।