तड़के बेहोशी की हालत में मिले
टूंडला के जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे जानकारी मिली ब्रहमपुत्र एक्सप्रेस के कोच में चार यात्री बेहोशी की हालत में पडे हैं। सूचना पर उन्हें प्लेटफार्म नंबर 3 और चार पर उतारा गया। जीआरपी ने उन्हें होश में लाने का प्रयास किया लेकिन वह होश में नहीं आए। जानकारी के लिए उनकी तलाशी ली गई। जिसमें उनके नाम 40 वर्षीय याकूब पुत्र इदरीश अली निवासी लखीमपुर खीरी, 21 वर्षीय अनंत पुत्र भूपेन्द्र, 21 वर्षीय नयनराम पुत्र गिरिदास लाल, 25 वर्षीय अनवर हुसैन पुत्र हाशिम अली है। यह जानकारी जीआरपी थानाध्यक्ष ने दी।