समाप्त नहीं हो रही वसूली
योगी सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिये कई तरह के उपायों को आजमा रही है लेकिन भ्रष्टाचार है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश में लगातार यातायात माह के कार्यक्रम के माध्यम से यूपी की ट्रैफिक पुलिस आम जनता को ट्रैफिक नियमो का पाठ पढ़ाती नजर आ रही थी। कहीं आम जनता के हाथो में गुलाब देकर तो कही हेलमेट बांटने का काम सूबे में ट्रैफिक पुलिस ने किया, जिसका मकसद यह था कि आम जनता की नजरों में ट्रैफिक पुलिस अपनी साफ स्वच्छ छवि की तस्वीर जनता को दिखाई जा सके। आज यूपी पुलिस के इस कार्यक्रम को कई माह बीत चुके है लिहाजा जनता इस बात से अंजान है कि खुद को आईने की तरह साफ़ दिखाने में जुटी ट्रैफिक पुलिस की असल मायने में तस्वीर कितनी काली है।