फिरोजाबाद। फिरोजाबाद की शांति में एक बार फिर जहर घोलने की कोशिश की गई। दरिंदों ने एक गाय की पेड़ पर फंासी लगाकर हत्या कर दी। शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया। सुबह दौड़ लगाने निकले युवाओं ने जब सड़क पर पड़े गौ माता के शव को देखा तो उनका खून खौल उठा। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप समेत अन्य किसान नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की तलाश कर उनके विरूद्ध हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की।