27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवाचौथ पर ब्यूटी पार्लर न जा पाने वाली महिलाओं ने ढूंढ़ निकाला उपाय, यूट्यूब से सीख रहीं सजने के तरीके

— शहर, नगर से लेकर देहात तक की सुहागिनें यू ट्यूब पर खोज रहीं नायाब नुस्खे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 26 Oct 2018, 12:48 PM IST

Karva Chauth

Karva Chauth

फिरोजाबाद। बदलते परिवेश में अब सबकुुछ बहुत आसान हो गया है। किसी भी जानकारी के लिए अब कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे इंटरनेट के जरिए सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। करवाचौथ के विशेष मौके पर यू ट्यूब उन महिलाओं के लिए कारगर साबित हो रहा है जो किसी कारणवश ब्यूटी पार्लर नहीं जा पा रही हैं।

यह भी पढ़ें—

जानिए करवाचौथ व्रत के महत्व, कथा, मुहूर्त, पूजा विधि और छलनी से चांद देखने की प्रथा के बारे में...


खोज रहीं नए नुस्खे
शहर के घंटाघर निवासी विवाहिता रोहिणी देवी कहती हैं कि त्यौहार का इतना काम है। घर की सफाई भी करनी है। ब्यूटी पार्लरों पर पहले से बुकिंग हैं। ऐसे में वहां जाने का मतलब कई घंटे खराब करना है। ऐसे में रात के समय में जब भी समय मिलता है यू ट्यूब खोलकर देख लेते हें। उसमें फेश वॉश से लेकर सजने—संवरने तक के सभी नुस्खे आसानी से मिल जाते हैं। बाजार से सामान लाकर घर पर ही तैयार हो जाओ। इसके लिए ब्यूटी पार्लर पर लाइन लगाने की भी आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें—

इस गांव में करवाचौथ का व्रत भी नहीं बढ़ा पाता पति की आयु, महिलाएं आधी से कम उम्र में हो जाती हैं विधवा, पढ़िये हैरान कर देने वाली कहानी....

गांव से 20 किलोमीटर दूर है शहर
यमुना किनारे बसे गांवों से शहर की दूरी 20 से 25 किलोमीटर दूर है। ऐसे में गांव की अधिकतर महिलाएं शहर तक नहीं आ पाती हैं। गांव भीकनपुर निवासी विवाहिता सरोज देवी का कहना है कि गांव से शहर दूर है। पति भी काम करने के लिए सुबह से ही निकल जाते हैं। ऐसे में शहर जाना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। यू ट्यूब के जरिए सजने—सवंरने के टिप्स खोज रहे हैं। अपने आस—पास की महिलाओं को भी बता रही हूं। सभी लोग आपस में तैयार हो जाएंगे। किसी ब्यूटी पार्लर पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह भी पढ़ें—

श्रीकृष्ण और कर्ण का ये संवाद आपकी जिंदगी बदल देगा, जरूर पढ़िए