प्रतिदिन ये करें उपाय
आचार्य मुकेश त्रिपाठी बताते हैं कि श्री गणेश उत्सव पर उन्हें खुश करने के लिए प्रतिदिन ये उपाय अवश्य करने चाहिए। इनमें नित्य प्रातः व सायंकाल में भगवान गणेश की पूजा करें। जिसमें बुधवार के दिन हरी मूंग के लड्डू, दूर्वा, गुड़, गणेश जी को अर्पित करें। पूजा में गणेश कवच, चालीसा, स्त्रोत तथा गणेश के 108 नामों का जाप करें। इन दिनों आप पूर्ण रूप ब्रहंचर्य का पालन करें तथा शुद्ध शाकाहार भोजन का सेंवन करें। मंगलवार के दिन गुड़ का भोग लगायें, नाखून काटना, बाल कटवाना, सेविंग करना आदि काम न करें। भूखे लोगो को हरीमूंग की खिचड़ी खिलायें, देशी घी व सिंदूर से गणेश भगवान की मालिश करें। प्रतिदिन ऐसा करने से मंगल ही मंगल होगा।