24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृद्ध राजमिस्त्री को दी दर्दनाक मौत, गला रेता फिर आंखें निकालकर ले गए

थाना नारखी क्षेत्र के गांव रूधऊ निवासी है मृतक, एक दिन पहले बाइक पर बिठाकर ले गए थे बाइक सवार।

2 min read
Google source verification
Murder

वृद्ध राजमिस्त्री को दी दर्दनाक मौत, गला रेता फिर आंखें निकालकर ले गए

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में दरिंदों ने एक वृद्ध राजमिस्त्री को दर्दनाक मौत दी। दरिंदों ने पहले उनका गला रेतकर हत्या कर दी उसके बाद उनकी आंखें निकालकर ले गए। राजमिस्त्री का शव गांव के बाहर एक खेत में पडा मिला। सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया गया है कि एक दिन पहले एक बाइक पर सवार दो लोग राजमिस्त्री को अपने साथ बिठाकर ले गए थे।

नारखी थाना क्षेत्र का है मामला

थाना नारखी क्षेत्र के गांव रूधऊ निवासी 65 वर्षीय चन्द्रपाल पुत्र टीकाराम राजमिस्त्री का काम करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार दोपहर करीब एक बजे एक बाइक पर सवार दो युवक उनके घर आए थे और उन्हें अपने साथ बिठाकर ले गए थे। उसके बाद वह देर शाम तक घर वापस नहीं आए। मोबाइल पास में न होने के कारण परिवारीजन उनकी जानकारी भी नहीं कर सके। रात भर परिवारीजन उनके लौटने के इंतजार में बैठे रहे लेकिन वह नहीं आए।


सुबह मिला शव

सुबह ग्रामीण शौच करने जा रहे थे। तभी उन्हें भारद्वाज हाॅस्पिटल के पीछे रक्त रंजित किसी का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर एसपी सिटी राजेश कुमार समेत पुलिस काफी संख्या में मौके पर पहुंच गई। शव की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। गला रेतने के बाद बेरहमी से उनकी आंखें निकाल ली गई थी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इस मामले में एसपी सिटी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। वृद्ध राजमिस्त्री की हत्या किन कारणों से की गई इसकी जानकारी की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग