6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग से झुलसी महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

शिकोहाबाद के कटरा बाजार में आग से झुलसी विवाहिता के दम तोड़ने पर परिजनों ने शव रख लगाया जाम।  
2 min read
Google source verification
Woman Brunet Alive

आग से झुलसी महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र में आग से झुलसी महिला की मौत होने पर परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने से आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। महिला पांच दिन पूर्व आग से झुलस गई थी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि बच्चे न होने के कारण ससुरालीजनों ने आग लगाकर उसकी हत्या कर दी।

शिकोहाबाद क्षेत्र का है मामला

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के कटरा मीरा निवासी 38 वर्षीय नीरज की शादी अवनीश पुत्र मनोहर लाल के साथ बीस वर्ष पहले हुई थी। बीते शुक्रवार को वह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई थी। उसका आगरा इलाज चल रहा था। आज तड़के उसने आगरा में दम तोड़ दिया। परिजनों ने शिकोहाबाद के कटरा मीरा रोड पर शव रख जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि बीस साल में कोई बच्चे न होने के कारण ससुरालियों पति, सास, देवर और ननद ने आग लगाकर जल दिया, थाने में तहरीर दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स

महिला का शव रखकर जाम लगाने की सूचना पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। मायका पक्ष के लोगों ने महिला का शव नहीं उठने दिया। उनका आरोप था कि शादी के बाद से ही उसके बच्चे नहीं हुए थे। इसे लेकर ससुरालीजनों ने मिट्टी का तेल डालकर उसकी हत्या कर दी। विवाहिता का मायका भी कटरा मीरा में ही है। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर महिला के परिवारीजनों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में एसएसपी राहुल यादुवेन्द का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर महिला की मौत के पीछे क्या कारण रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग