गरीब बच्चों की शिक्षा पर देते हैं ध्यान
विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े अमित गुप्ता बताते हैं कि उनके जीवन का उद्देश्य लोगों की मदद करना है। फिर चाहे वह किसी भी धर्म से क्यों न हो। वह और उनकी सामाजिक संस्थाएं विभिन्न स्कूलों में जाकर गरीब और जरूरतमंद बच्चों को ड्रेस, पुस्तक और सर्दियों में स्वेटर बांटने का काम करती है।