फिरोजाबाद। मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को पूरा करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार जी जान से जुटी हुई है। प्रधानमंत्री ने इस योजना को पूरा करने का समय दो अक्टूबर वर्ष 2019 रखा है तो वहीं योगी सरकार ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को दो अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ घोषित करने का समय दिया है। जिले को ओडीएफ करने में अब मात्र दस दिन ही शेष बचे हैं जबकि अभी भी जिले भर में करीब 20 हजार से अधिक शौचालय निर्माण होने से वंचित हैं। समय से यदि इन शौचालयों का निर्माण नहीं हो सका तो प्रशासनिक अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।