
ssp
फिरोजाबाद। स्कूल की खिड़की तोड़कर चुराए गए लैपटॉप को क्राइम ब्रांच की मदद से पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। चोरी के लैपटॉप बेचने के लिए आरोपी टूंडला ओवरब्रिज के नीचे खड़े हुुए थे। तभी आरोपी को दबोच लिया गया।
पांंच अगस्त को हुई थी चोरी
पांच अगस्त 2018 की रात्रि को कुछ अज्ञात बदमाशों ने थाना टूण्डला क्षेत्र के एडिफाई स्कूल की बिल्डिंग में पीछे की तरफ से खिड़की तोडकर विद्यालय के अध्यापकों द्वारा प्रयोग किये जाने वाले 15 लैपटाॅप चोरी कर लिये गये थे। जिसको लेकर थाना टूण्डला में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुये एसपी सिटी राजेश कुमार के निर्देशन में प्रभारी क्राइम ब्रान्च टीम कुलदीप सिंह मय टीम व थाना टूण्डला की एक संयुक्त टीम गठित कर ठोस सूचना संकलन कर घटना के खुलासे को निर्देशित किया था।
एसएसपी ने दी घटना की जानकारी
घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एडिफाई में चोरी हुये लैपटाॅप कहीं बेचने के लिये कहीं जाने को टूण्डला ओवरब्र्रिज के नीचे खड़े हैं। प्रभारी निरीक्षक टूण्डला को अवगत करा उनके साथ खुद भी वे पहुंच गये। घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके हाथों में सामान से भरे थैले मिले।
थैलों में थे लैपटॉप
एसएसपी ने बताया कि प्रत्येक थैले में पांच पांच लैपटाॅप बरामद हुये। एडिफाई में चोरी करने के अलावा उक्त अभियुक्तों ने चार वर्ष पूर्व थाना दक्षिण क्षेत्र हंसवाहिनी के पास हिमायूंपुर निवासी दुर्वीन सिंह के यहां से चोरी करना बताया। इनके निशानदेही पर चोरी की दुनाली बन्दूक नम्बरी बरामद की गयी।
ये हैं पकड़े गए आरोपी
पकड़े गये तीनों अभियुक्तों के बारे में बताया कि पहला जनपद हाथरस के थाना सिकन्दरा क्षेत्र नोरथा निवासी जीतेश उर्फ कचरा पुत्र रामनिवास दूसरा फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूंपुर क्षेत्र चौधरी नन्नूमल स्कूल एवं मूल निवासी एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र ढंटीगरा निवासी हरनारायण पुत्र रामगोपाल सविता तीसरा जनपद इटावा के थाना उदीमोड़ क्षेत्र गुलाब की गढ़िया निवासी दिनेश चंद्र राठौर पुत्र उमेश चंद्र राठौर हैं। इनके पास से 15 लैपटॅाप, एक दुनाली बंदूक बरामद हुई है।
येे रहे टीम में शामिल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना टूण्डला वंशीधर पांडेय, क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी कुलदीप सिंह, क्राइम ब्रांच के आरक्षियों में दिनेश कुमार, राहुल यादव, नदीम खान, पवन कुमार, रविंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, सर्विलांस के आरक्षियों में अरूण कुमार, मुकेश कुमार, आशीष शुक्ला, अमित उपाध्याय आदि शामिल रहे।
Published on:
10 Aug 2018, 5:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.