ये झांकियां रहीं शामिल
यात्रा के दौरान भगवान गणेश को डोला आगे चल रहा था, पीछे शिव जी की बारात, माता रानी का दरवार, मां दुर्गा की झांकी, राधा-कृष्ण, हनुमान के अलावा माता जानकी सखियों के साथ रथ में विराजमान, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण गुरू विश्वामित्र के साथ रथ में विराजमान थे। रामबारात में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्यामसिंह यादव, नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर, सचिव आरपी सिंह यादव, गिर्राज किशोर यादव, डॉ. दिलीप यादव, मनोज यादव, सुरेशचन्द्र, मनोज यादव, उमेश यादव के साथ भाजपा एवं सपा पार्टी के नेता एक साथ भगवान की यात्रा में मौजूद रहे।