फिरोजाबाद। तालाब पर मिट्टी लेने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। एक घंटे बाद दोनों के शव को बाहर निकाला जा सका। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। भाई को बचाने के चक्कर में बहन भी तालाब में चली गई थी। एक साथ दो मौतों को देखकर ग्रामीणों की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।