26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका के कहने पर कलयुगी पुत्र ने उठाया खौफनाक कदम, सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह

— पुत्र ने पिता को मारी गोली, थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव लालऊ का मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 20 Aug 2018, 9:57 AM IST

Firing

Firing

फिरोजाबाद। कलयुगी पुत्र ने अपनी प्रेमिका के इशारे पर पिता को गोलीमार कर घायल कर दिया। घायल ने पुत्रों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से उसको आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें—

कुत्ते के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया चिकित्सकोंं पर लापरवाही का आरोप

दक्षिण थाना क्षेत्र का है मामला
थाना दक्षिण क्षेत्र के लालऊ निवासी 50 वर्षीय बब्लेश पुत्र रामेश्वर दयाल को उसकी के कलयुगी पुत्र करूआ सोनू, मोनू आदि लोगो ने करूआ की प्रेमिका सुमन के इशारे पर गोली मार दी। घायल ने बताया कि उसके पुत्र अपराधिक प्रवृति के है। जो आये दिन जेल तो कभी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहते है।

यह भी पढ़ें—

वीडियो: लूट करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, लूटी गई नगदी भी की बरामद

जमानत पर आया है बेटा
करूआ विगत कुछ दिनों पूर्व ही कानपुर जेल से जमानत पर आया हुआ है। जिसके साथ उसकी प्रेमिका सुमन रहती है। विगत दिन रूपयों की माॅग करने के लिए आया था। रूपये न देने की बात कहने पर उसकी प्रेमिका ने करूआ को तमंचा दे दिया जिसके कहने पर पिता को गोलीमार कर घायल कर दिया।

आगरा किया रेफर
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गयी। जहां से उसको आगरा भेजा गया। पिता को पुत्रों द्वारा गोली मारने की जानकारी होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी नगर डा. अरूण कुमार भी मौके पर पहुंच गये। जिन्होने बताया कि घायल की तहरीर पर अभियोग दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें—

वीडियोः इस स्टेशन पर जन सुविधा के नाम पर होती है धोखाधड़ी, आप रहें सावधान