10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सपा नेता ने कहा सपा सरकार में आई थी लैपटाॅप क्रांति

टेलोन हैण्डीक्राफ्ट सोशल वेलफेयर सोसायटी व इल्मा कम्प्यूटर एजूकेशन सेंटर पर बच्चों को किया गया पुरस्कृत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Apr 2018, 3:37 PM IST

SP Leader

फिरोजाबाद। कंप्यूटर की बदलते परिवेश में कितनी जरूरत है इसके बारे में सपा नेता ने कंप्यूटर सीखने आने वाले बच्चों को बताया। कंप्यूटर के बढ़ते प्रयोग को लेकर उन्होंने बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग भी की कि बच्चों को बेहतर कंप्यूटर शिक्षा मिले जिससे वह आगे चलकर घर, समाज और देशहित में काम कर सकें।

विभिन्न कोर्सों के दिए सर्टिफिकेट

टेलोन हैण्डीक्राफ्ट सोशल वेलफेयर सोसायटी व इल्मा कम्प्यूटर एजूकेशन सेंटर द्वारा 205 बच्चों को ट्राफी व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस दौरान सेंटर द्वारा विभिन्न कोर्सों को पूरा कर चुके बच्चों को भविष्य में कंप्यूटर की महत्ता के बारे में बताया गया। महापौर नूतन राठौर ने कहा कि बच्चों को प्रारंभ से ही कंप्यूटर शिक्षा दी जानी चाहिए। बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के प्रति बढ़ावा देने वाले कंप्यूटर सेंटर संचालक इसमें प्रमुख भूमिका अदा कर सकते हैं।


सपा सरकार ने बांटे थे लैपटाॅप

सपा नेता आदर्श यादव धन्नू ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले पूर्व की सपा सरकार ने लैपटाॅप योजना शुरू की थी। सरकार की मंशा थी कि खेत पर काम करने वाला मजदूर भी कंप्यूटर सीखे। वह खेतों में पैदा होने वाली फसल की नई प्रजातियों के बारे में इंटरनेट के माध्यम से सीखे। यही सोचकर अखिलेश यादव ने हर वर्ग के छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप प्रदान किए। यही कारण रहा कि प्रदेश में कंप्यूटर के क्षेत्र में का्रंति आ गई थी। युवा वर्ग घर में बैठकर कंप्यूटर का ज्ञान लेता था। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा दिए जाने की मांग की।

बच्चों को किया पुरस्कृत

इस दौरान कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने वालों को अतिथियों द्वारा पुुरस्कृत किया गया। बच्चोंं को कंप्यूटर की नई तकनीकि सीखने के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर आदर्श यादव धन्नू, अनीता तायल, राजन सिंह, आमिर अली, फहीम फराज, संस्थापक मेहराज आजमी, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।