25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा विधायक और उनके पुत्र सहित पांच को कोर्ट ने भेजा जेल

रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में विधायक ने पुत्र और समर्थकों के साथ दिया था धरना।

2 min read
Google source verification
Hariom Yadav

सपा विधायक और उनके पुत्र सहित पांच को कोर्ट ने भेजा जेल

फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र में युवक को अगवा करने के बाद उसकी पीट पीटकर हत्या किए जाने के बाद आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देने पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक हरीओम यादव और उनके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पांचों को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस दौरान कोर्ट में करीब तीन घंटे तक बहस चली।

सोमवार को कर दी थी हत्या

थाना सिरसागंज क्षेत्र के गढ़ी पेंगू निवासी श्यामवीर (31) पुत्र मान सिंह सुबह खेत में पशु चरा रहा था। उसी दौरान दबंग उसे अगवा कर ले गए। उन्होंने गांव से बाहर ले जाकर उसे लाठी डंडों से पीट पीटकर अधमरा कर दिया। उसे खेत में पड़ा देख किसी ने डायल 100 पर फोन कर दिया। पुलिस उसे उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल ले गई। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर लोगों ने सिरसागंज-पेगू रोड को जाम कर दिया। एसएसपी, एसपी देहात समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गया था।


जिला अस्पताल में दिया था धरना

युवक की हत्या के बाद सपा विधायक जिला अस्पताल में धरना देने पहुंच गए थे। इस पर पुलिस ने उन्हें और उनके बेटे छोटू यादव को गिरफ्तार कर थाना उत्तर में पूछताछ के लिए बैठा लिया। विधायक पर भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल और लोगों को उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 60 अन्य लोग भी शामिल हैं। इस दौरान विधायक समर्थकों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया था। देर रात तक जिले में खूब हंगामा हुआ। पुलिस भी इधर से उधर दौड़ लगाती रही। मंगलवार को पुलिस पिता-पुत्र को एसीजेएम कोर्ट में सुनवाई के लिए ले गई।

तीन घंटे चली सुनवाई

मामले को लेकर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अशोक कुमार की कोर्ट में करीब तीन घंटे तक सुनवाई हुई। तीन घंटे चली बहस के बाद कोट ने पिता-पुत्र को जेल भेज दिया। जेल जाते समय दोनों पिता-पुत्र भावुक हो गए थे। पुलिस ने उनके विरूद्ध 147, 148, 149, 353, 332, 504, 7 क्रिमिनल लाॅ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।