
gambling
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में जुआरियों के विरुद्ध पुलिस ने सघन अभियान छेड़ दिया है। एसएसपी राहुल यादुवेन्दु ने जुआरियों और सटोरियों को पकड़ने के लिए सभी थाना अध्यक्षों को निर्देशित कर दिया है। पुलिस ने अभियान चलाकर नौ जुआरियों को पकड़ लिया। इनके पास से करीब 18 हजार से अधिक रूपए और ताश की गड्डी भी बरामद की है। पुलिस जिले भर में चल रहे जुआ घरों की लिस्ट तैयार कर रही है।
लाइनपार पुलिस ने दबोचे जुआरी
सुहागनगरी के युवाओं में जुए की लत लगती जा रही है। चोरी और डकैती डालकर जुआ खेलने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे ही बढते मामलों को रोकने के लिए एसएसपी ने सख्त हिदायत दी है। थाना लाइनपार के थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा को सूचना मिली कि गांव दतौजी में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं।
पुलिस ने की छापेमारी
सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने नौ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों के नाम बनवारी पुत्र डूंगर सिंह, दीपू पुत्र रामलाल, छेदीलाल पुत्र भोजराज, थान सिंह पुत्र झंडू, मदन सिंह पुत्र जमुनादास, रघुवीर सिंह पुत्र राम सिंह, प्रकाश पुत्र खूबचन्द, श्रीकिशन पुत्र देवजीत, रामसहाय पुत्र मुंशीलाल हैं। इनके पास से 18 हजार दो सौ रूपए एक ताश की गड्डी भी बरामद हुई है।
आगे भी जारी रहेगी छापेमार कार्रवाई
एसएसपी ने कहा कि जिले भर में जुआ और सट्टा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस थाने में जुआ या सट्टा होने की शिकायत मिलेगी। संबंधित थानाध्यक्ष के ऊपर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी सूरत में जिले भर में जुआ और सट्टा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुआ कराने वालों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - आठ रूपए के पीछे पेट्रोल पंप पर विवाद, फायरिंग
Published on:
09 Jun 2018 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
