न रखें कोई केमिकल
डेरी संचालक किसी भी प्रकार का केमिकल न रखें यदि जांच के दौरान कुछ मिलता है तो मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाही की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि नगर में मिलावटी खाद्य सामग्री किसी भी सूरत में नहीं बिकने दी जाएगी। लगातार खाद्य सामग्री के नमूने भरे जाएंगे। जहां भी मिलावटी सामान बिक रहा है, उसकी शिकायत दर्ज कराएं। टीम में खाद्य निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुनील शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।