4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तांत्रिक ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म

फिरोजाबाद के टूंडला में तांत्रिक ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है, आरोपी फरार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 8 Dec 2017, 5:37 PM IST

फिरोजाबाद। तन पर गेरूआ वस्त्र और सिर पर जटाएं। जुबान पर राम का नाम और काम ऐसा जिसे सुनकर सिर शर्म से नीचे झुक जाए। कुछ ऐसा ही हुआ फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में। एक साधु के वेश में वहशी दरिंदे तांत्रिक ने मासूम को हवस का शिकार बना डाला। मासूम के शोर मचाने पर चौकीदार ने आवाज लगा दी। शोर होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। मासूम ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- थाने से चंद कदमों की दूरी पर बीच सड़क जमकर चले लात-घूंसे, Live Video

स्कूल के बाहर खेल रही थी छात्रा

नई तहसील के समीप कांशीराम काॅलोनी में एक महिला अपनी पांच साल की मासूम बेटी के साथ निवास करती है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद महिला घरों में काम करके परिवार का पालन पोषण कर रही है। महिला की पांच वर्षीय बेटी घर के पीछे बने स्कूल के सामने खेल रही थी। तभी वहां एक साधु के वेश में लंबी जटा रखे एक 50 वर्षीय तांत्रिक आ गया। वह छात्रा को बहला फुसलाकर अपने साथ स्कूल में ले गया। जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।


चीख सुनकर चैकीदार ने मचाया शोर

मासूम की चीख निकल गई। वह जोर से रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुन चैकीदार ने तेज आवाज लगाई। आवाज सुनकर आरोपी तांत्रिक मौका पाकर भाग निकला। चैकीदार ने मासूम को उसके घर पहुंचाया। जहां पीड़ित मासूम ने अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया। छात्रा की बातें सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां छात्रा को साथ लेकर थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस आरोपी तांत्रिक की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। सीओ डाॅ. धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि आरोपी तांत्रिक की तलाश की जा रही है।