19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: चैनल के कैमरामैन की हत्या कर शव खेत में फेंका

— थाना सिरसागंज क्षेत्र का मामला, रिश्तेदारी मेें दावत खाने गया था मृतक।

2 min read
Google source verification
Mratak File Photo

Mratak File Photo

फिरोजाबाद। रिश्तेदार की दावत में गए चैनल के कैमरामैन की हत्या कर आरोपियों ने शव बजरा के खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने घटना को लेकर जानकारी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिवारीजन पड़ोसी युवक पर आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें—

शिक्षक बनने के सपने पर लग रहा ग्रहण, जानिए क्या है पूरा मामला

एक दिन पहले से था लापता
पूरा मामला थाना सिरसागंज के जरैला गांव का है। जहाँ उस समय कोहराम मच गया जब ग्रामीणों ने बाजरे के खेत मे गाँव के ही अनिल नामक युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी कल से परिवारी जन तलाश कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि अनिल कल रिश्तेदार के यहाँ दावत में गया था। उसके बाद घर वापस लौटकर नहीं आया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। मृतक ईएनआई चैनल का कैमरामैन था।

यह भी पढ़ें—

वीडियो: युवती ने शादी से किया इंकार, सिरफिरे ने उतार दिया मौत के घाट

जांच में जुटी पुलिस
परिवारीजनों ने एसएसपी सचिन्द्र पटेल को बताया कि मृतक पड़ोस के ही एकक युवक के साथ गया था। साथ गया युवक भी घर से लापता है। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में एसएसपी का कहना है कि घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें—

बाइक चोरों से इतनी भारी तादाद में बरामद हुईं चोरी की मोटरसाइकिल कि देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें—

केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात दारोगा की मौत पर चुप्पी साधे हैं परिवारीजन, कुछ भी बोलनेे से कर रहे इंंकार

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग