पीआरवी ने बचाई जान
डायल 100 पीआरवी 0658 ने मौके पर पहुँच थाना मक्खनपुर पुलिस को सूचना दी। एसएसआई मक्खनपुर मय पुलिस पीआरवी एसएसआई रामौतार सिंह, कांस्टेबल धनपाल सिंह, होमगार्ड शेर सिंह सहित मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने घायलों को किसी प्रकार सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां बारातियों के घायल होने की जानकारी होने पर चिकित्सकों की टीम उपचार के लिए लगाई गई। चिकित्सकों का कहना है कि समय से उपचार मिल जाने के कारण सभी की हालत में अब सुधार है। किसी भी बाराती की स्थिति नाजुक नहीं है।