1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियोः सूचना, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री ने ग्राम प्रधानों की इसलिए की जमकर तारीफ, जानिए वजह

- स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर मंत्री ने ग्राम प्रधानों की कार्यशाला में की सहभागिता, निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज के भवन का किया निरीक्षण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 1 Aug 2018, 4:44 PM IST

Minister

Minister

फिरोजाबाद। योगी सरकार में सूचना, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री नीलकंठ तिवारी बुधवार को सुहागनगरी पहुंचे। उन्होंने जिले भर के ग्राम प्रधानों की कार्यशाला में सहभागिता निभाई। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में विस्तार से बताया।

शौचालय बनवाकर महिलाओं को दिया सम्मान
फिरोजाबाद जिले के प्रभारी मंत्री व योगी सरकार में सूचना, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री नीलकंठ तिवारी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर पहुचे। जहां उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। उसके बाद उनका काफिला पालीवाल आॅडिटोरियम पहुंचा। जहां ग्राम प्रधानों की कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाएं
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने देहात क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए तमाम योजनाएं संचालित की हैं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय की योजना के अलावा उज्ज्वला योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। यह काम तभी हो सकेगा जब ग्राम प्रधान इसमें पूरा सहयोग करेंगे।

प्रधानों को किया पुरस्कृत
मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान पंचायत का राजा होता है। उसके द्वारा ही क्षेत्र की समस्याओं का निदान कराया जाता है। क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण कराना भी ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होती है।

मेडिकल काॅलेज भवन का किया निरीक्षण
मंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 दिसंबर से पहले मेडिकल काॅलेज का कार्य पूर्ण कराकर काॅलेज शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यो की प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपे जाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर शहर विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ नेहा जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।