27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक सवार बदमाशों ने सुहागनगरी में दिया दुस्साहसिक वारदात को अंजाम

सिर पर तमंचे की बट मार युवक से दो लाख रूपए लूटकर ले गए बदमाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 31 Jul 2018, 8:04 AM IST

Loot

Loot

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बैंक से रुपए निकालकर आॅटो से आ रहे युवक से बाइक वार बदमाश तमंचा दिखाकर दो लाख रुपए लूटकर ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के सिर में तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। मौके पर एसपी सिटी ने घटना की जानकारी की।

थाना उत्तर क्षेत्र का है मामला

थाना उत्तर क्षेत्र सिंडीकेट बैंक के पास आॅटो में सवार एक व्यक्ति का नोटों से भरा थैला छीनकर उतरते वक्त एक बाइक पर सवार तीन युवक भागने लगे। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। बताया गया कि व्यक्ति किसी बैंक से रूपये निकाल कर लौट रहा था। थाना नारखी क्षेत्र कोटला राजपुर निवासी राकेश इलाहाबाद बैंक से दो लाख रूपये निकालकर आॅटो में सवार होकर आ रहा था। रूपये उसने थैले में रखे थे।

यह भी पढ़ें—

बजट सूची अंग्रेजी में छपी थी इसलिए पार्षदों ने उठाया ये कदम, देखें वीडियो

आॅटो से उतरते ही छींना बैग

जैसे ही वह थाना उत्तर क्षेत्र सिंडीकेट बैंक के पास ओवरब्रिज के नीचे आॅटो पहुंचा। वह थैला लेकर आॅटो से बाहर आया तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक आ गये और उसका थैला छीनने लगे। विरोध करने पर सिर में तमंचे की बट मारकर थैला छींनकर ले गए। बदमाश मौके से थैला छींनकर फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाते हुये जैन मंदिर पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी ली। जानकारी होने पर एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी अरूण कुमार भी आ गये। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुये मौका मुआयना किया। सीओ सिटी अरूण कुमार ने कहा दो लाख रूपये लूटे जाने की बात बतायी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर उत्तर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है दो लाख की लूट ओवरब्र्रिज के आसपास बतायी गयी है। पता लगाया जा रहा है।