27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस जिले के एसपी ग्रामीण ने लोगों के दिलों में बनाई जगह, इसलिए ग्रामीणों ने किया इतना जोरदार तरीके से सम्मान

— फिरोजाबाद के एसपी देहात द्वारा लूट की घटनाओं का खुलासा करने और पीड़ितों की मदद करने से गदगद ग्रामीणों ने किया स्वागत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 20 Oct 2018, 2:34 PM IST

Sp Dehat

Sp Dehat

फ़िरोज़ाबाद। जनपद भर के लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके एसपी ग्रामीण महेंद्र कुमार का जसराना के गांव नूरपुर में क्षेत्रीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। हाल ही में 15 अक्टूबर को एसपी ग्रामीण ने लूटकर भाग रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। अपराधियों पर तत्काल कार्यवाही और जनता की समस्याओं का उचित समाधान करने से जिले के लोग एसपी ग्रामीण से बेहद प्रभावित हैं। लोगों का कहना है कि हर घटना में एसपी ग्रामीण खुद मौके पर पहुंचते हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाते हुए उचित कार्यवाही करते हैं।

यह भी पढ़ें—

सेक्युलर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की एक पोस्ट से राजनीति में आया भूूचाल, सपाइयों पर लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

विधायक ने किया सम्मान
सम्मान समारोह में शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, जसराना नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार गुप्ता, सिरसागंज चेयरमैन सोनू शिवहरे सहित कई गणमान्य लोगों ने एसपी ग्रामीण को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय लोगों ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की जमकर तारीफ की वहीं शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने कहा जब से हमारे जिले में एसपी ग्रामीण महेंद्र कुमार ने चार्ज संभाला तब से हमारे जिले में लूट हत्याकांड अवैध शराब आदि अबैध तरह के कारोबार अधिकांश पूरी तरह बंद ही हो गए हैं।

यह भी पढ़ें—

इतना ही बुरा था रावण तो फिर सेल्फी लेने के लिए क्यों मची रही होड़, देखें वीडियो

गर्व है ऐसे अधिकारी पर
हमें ऐसे अधिकारियों पर गर्व है जो पूरी निष्ठा ईमानदारी से कार्य करते हैं। जसराना नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने कहा हमारे क्षेत्र की जनता उनके कार्य शैली से बहुत खुश है। यह ऐसे ही लंबे समय तक अपने कार्य शैली से जनता में प्रशंसनीय बने रहे। इस अवसर पर सीओ शिकोहाबाद अनिल कुमार, सीओ सिरसागंज अजय सिंह चौहान, सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल, सीओ जसराना प्रेमप्रकाश यादव, नूरपुर के प्रधान प्रेम सिंह भी मौजूद रहे।