
Murder Yuvti
फिरोजाबाद। युवती के शादी से इंकार करने पर एक सिरफिरे ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शव को बाहर सड़क पर फेंक दिया। आरोपी ने घटना को अंजाम उस समय दिया जब वह शौच करने घर से बाहर गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल और एक हजार रुपए बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें—
30 सितंबर की है घटना
घटना 30 सितंबर की शाम करीब सात बजे की है। थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला गुरुनगर निवासी रमेशचन्द्र बघेल पुत्र भंवर सिंह बघेल की 18 वर्षीय पुत्री माधुरी शाम को शौच करने खेत गई थी। उसके बाद वह घर वापस लौटकर नहीं आई। परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। जब उसकी खोज की गई तब उसका शव गांव के बाहर पड़ा मिला। मामले को लेकर जानकारी देते हुए एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि हत्या का मुुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें—
परिवारीजनों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल
एसएसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष गीता सिंह ने आरोपी रामबृज पुत्र कुम्हेर सिंह निवासी गुरुनगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मृतक से शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गया था और 30 सितंबर की शाम को शौच करने जाते समय उसे पकड़ लिया और गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी के पास से पुलिस को एक मोबाइल और एक हजार रुपए बरामद हुए हैं।
Published on:
03 Oct 2018 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
