29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO मैच शुरू होते ही इस जिले में सटोरिए हुए सक्रिय, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा

- थाना उत्तर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़े तीन सटोरिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 22 Sep 2018, 4:05 PM IST

Satta

Satta

फिरोजाबाद। क्रिकेट मैच शुरू होते ही सटोरिए एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने सट्टा लगाते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से नगदी, सट्टे का सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी सट्टा लगाते आए हैं। इनके द्वारा खास तौर से भारत और पाकिस्तान के मैच में सबसे अधिक सट्टा लगाया जाता था।

थाना उत्तर का मामला
वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना उत्तर प्रभारी रविन्द्र कुमार दुबे और क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह को सूचना मिली कि मोहल्ला भरतनगर झलकारी नगर में एक बंद मकान में सट्टा खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों ने सट्टे का कारोबार करना बताया।

ये माल हुआ बरामद
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के नाम अजय बघेल पुत्र फौरन सिंह निवासी भरत नगर झलकारी नगर, दुर्गेश बघेल पुत्र फौरन सिंह निवासी भरत नगर, जितेन्द्र पुत्र मलखान सिंह निवासी गंगानगर, नई आबादी रहना थाना उत्तर फिरोजाबाद है। इनके पास से आठ मोबाइल, जियो मोबाइल का डब्बा, डीटीएच सेट टाॅप बाॅक्स, एलसीडी, 10 हजार 700 रुपए, एक रजिस्टर जिस पर लेन देन लिखा हुआ है और एक कैलकुलेटर भी बरामद हुआ है।

एशिया क्रिकेट मैच में लगा रहे थे सट्टा
एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वर्तमान में चल रहे एशिया कप के क्रिकेट मैचों पर मोबाइल व इण्टरनेट के माध्यम से अवैध सट्टे का कारोबार किया जा रहा है। हमारे पास एक मोबाईल है जो हमने क्रिकेट के सट्टे हेतु डब्बे पर रजिस्टर करा रखा है। जिस पर हम लोगों को क्रिकेट के सम्भावित रिजल्ट की जानकारी प्राप्त होती रहती है। उसी के आधार पर हम लोग मैच में सट्टे की खाई-बाडी़ करते हैं।