scriptअखिलेश यादव के इस कदम ने उड़ा दिए पार्टी नेताओं के होश, तीन वरिष्ठ नेता निष्कासित | Three senior leader suspended from Samajwadi party | Patrika News
फिरोजाबाद

अखिलेश यादव के इस कदम ने उड़ा दिए पार्टी नेताओं के होश, तीन वरिष्ठ नेता निष्कासित

पार्टी प्रत्याशी राजकुमारी का साथ न देने का तीनों वरिष्ठ नेताओं पर था आरोप।

फिरोजाबादNov 17, 2017 / 09:18 am

धीरेंद्र यादव

फिरोजाबाद। यूपी निकाय चुनाव में मतदान से पूर्व सपा नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हुई है। तीन वरिष्ठ नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। इस कार्रवाई से सपा नेताओं में खलबली मची हुई है। बताया गया है कि सपा की चेयरमैन प्रत्याशी राजकुमारी के चुनाव में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर पार्टी प्रत्याशी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

सपा मुखिया ने की कार्रवाई
चेयरमैन प्रत्याशी राजकुमारी का चुनाव में इन नेताओं द्वारा साथ न दिए जाने की जानकारी ऊपर तक पहुंच गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी गई। रिपोर्ट में मामला सही पाए जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव एवं वर्तमान चुनाव संचालन समिति के सदस्य डॉ. सत्य प्रकाश बघेल, वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह और सपा जिला सचिव एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यवीर यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
ये भी पढ़ें –

अखिलेश यादव के गढ़ में बड़ी चुनौती अमृता गुप्ता, समाजवादियों के उड़े हुए हैं होश
https://www.patrika.com/mainpuri-news/amrita-gupta-independent-candidate-up-nikay-chunav-2018-2004680/

घबराए हुए हैं नेता
यूपी निकाय चुनाव से पहले हुई इस बड़ी कार्रवाई से पार्टी में खलबली मची हुई है। सपा के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्रवाई से घबरा गए हैं। अपने अपने सूत्रों से जानकारी करने का प्रयास किया जाता रहा, कि पार्टी विरोधी गतिविधियां करने वालों की लिस्ट में और किस किस का नाम शामिल है। इतना ही नहीं पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी लेते रहे। इस कार्रवाई के बाद अब वे नेता भी सतर्क हो गए हैं, जो निकाय चुनाव में ढील बरत रहे थे।

Home / Firozabad / अखिलेश यादव के इस कदम ने उड़ा दिए पार्टी नेताओं के होश, तीन वरिष्ठ नेता निष्कासित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो