पुलिस पर ताना तमंचा
पुलिस को देख एक व्यक्ति ने तमंचा पुलिस की तरफ तान दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया पकड़े गये व्यक्तियों की निशानदेही पर पास खड़ी मारुति वैन से अवैध शराब की पेटी जो बेचने के उद्देश्य से रखी गई थी साथ ही बनाने वाले सामान को भी जब्त किया । पकड़े गये दोनों अभियुक्त शराब बनाने में माहिर हैं। छानबीन में पकड़े गये अभियुक्तों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस को मिले हैं। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम विकास उर्फ विक्की पुत्र सुभाष चंद्र निवासी मुस्तफाबाद रोड शिकोहाबाद और सनी उर्फ लकी पुत्र जितेंद्र यादव निवासी नगला गंगे थाना जसराना हैं। इनके पास से 1370 शराब के क्वार्टर 20 लीटर एल्कोहॉल एक कट्टी कच्ची शराब का कलर एक क्वार्टर पैक करने की मशीन ,एवं कुछ खाली पउयों और ढक्कनों को बरामद किया है।