फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले में निकाय चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया बुधवार सुबह 7:30 बजे शुरू हो गई। हालांकि सर्दी होने के कारण वोटर कम ही संख्या में घर से बाहर निकले। प्रत्याशी मतदाताओं को वोट डलवाने के लिए प्रेरित करते नजर आए जिले में पहली बार मेयर पद के लिए चुनाव हो रहा है। जिसे देखते हुए शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।