फिरोजाबाद। सुहागनगरी में पानी की समस्या विकराल होती जा रही है। आए दिन पानी की समस्या को लेकर लोग सड़कों पर उतरते रहते हैं। अब जलेसर रोड पर पानी की समस्या को लेकर महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने जाम लगा हंगामा कर दिया। महिलाओं ने आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया और सड़क पर ही बैठ गईं। महिलाओं ने नगर निगम प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की।