30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुटबॉलर यूसेफ अटल को गाजा पर भड़काऊ पोस्ट के लिए मिली 8 माह की निलंबित जेल की सजा

फ्रांसीसी आपराधिक अदालत ने 'धर्म के आधार पर नफरत भड़काने' के लिए अल्जीरियाई फुटबॉलर यूसेफ अटल को 8 महीने की निलंबित जेल की सजा के साथ 40,98,330 रुपये का जुर्माना लगाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jan 2024, 2:15 PM IST

algerian-footballer-yousef-atal.jpg

अल्जीरियाई फुटबॉलर यूसेफ अटल को इजरायल-हमास संघर्ष पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए आठ महीने की निलंबित जेल की सजा दी गई है। फ्रांसीसी दैनिक नाइस-मैटिन की रिपोर्ट के अनुसार, एक फ्रांसीसी आपराधिक अदालत ने 'धर्म के आधार पर नफरत भड़काने' के लिए 8 महीने की निलंबित जेल की सजा के साथ €45,000 (40,98,330 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है।


दरअसल, अल्जीरिया के साथ 2019 अफ्रीका कप ऑफ नेशंस जीतने वाले यूसेफ अटल ने अक्टूबर में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक फिलिस्तीनी उपदेशक ने इजराइल-हमास संघर्ष के बीच 'यहूदियों के लिए एक काला दिन' को लेकर भगवान से प्रार्थना की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अल्जीरियाई खिलाड़ी को पिछले गुरुवार को पुलिस हिरासत में रखा गया था।

80,000 यूरो की जमानत पर रिहा

हालांकि उन्हें अगले दिन ही न्यायिक निगरानी में पेशगी के बाद 80,000 यूरो की जमानत पर रिहा कर दिया गया। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में उनकी गतिविधियों को छोड़कर उन्‍हें राष्ट्रीय क्षेत्र छोड़ने से प्रतिबंधित किया गया है। बता दें कि वह 2018 से नीस में हैंं। उन्‍हें मीडिया पोस्ट के बाद अक्टूबर में लीग 1 क्लब द्वारा निलंबित कर दिया गया था और फ्रेंच लीग ने भी उन पर 7 मैचों का प्रतिबंध लगाया था।

यह भी पढ़ें : Paris Olympics 2024: सुरक्षा पर खर्च होंगे 3178 करोड़ रुपये

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल