
Australia football A League will be start from 16 july
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया की ए लीग फुटबॉल (australia A league football) एक बार फिर से 16 जुलाई से फिर शुरू होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में 28 दिनों में 27 मुकाबले खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल महासंघ (AFA) ने मंगलवार को जानकारी दी कि 16 जुलाई से टूर्नामेंट दोबारा शुरू होने के बाद विक्ट्री (Victory Club) और वेस्ट युनाइटेड (West United Club) के बीच पहला मैच खेला जाएगा।
31 अगस्त तक टूर्नामेंट बढ़ाने को सभी क्लब राजी
आयोजकों ने बताया कि इस बात पर सभी क्लब सहमत हो गए हैं कि लीग को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया जाए। बता दें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण इस लीग को मार्च में रोक दिया गया था। अब क्लबों ने खिलाड़ियों और स्टाफ की मेडिकल जांच शुरू कर दी है। बुधवार से टीमें अभ्यास शुरू कर देंगी।
महासंघ और क्लबों और खिलाड़ियों के महासंघ में हुआ करार
कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से ही ठप पड़ी ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल की ए-लीग पर संकट के बादल तब मंडराने लगे थे, जब आयोजक, क्लब और खिलाड़ी भुगतान करार और लीग की तारीख को लेकर आपस में मतभेद हो गया था। अब इन मामलों को सुलझा लिया गया है और सभी पक्ष लीग को 31 अगस्त तक बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। इस संबंध में सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल महासंघ (एफएफए), ए-लीग क्लबों और खिलाड़ियों की यूनियन ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर फुटबॉलर्स के बीच करार हुआ।
खिलाड़ी भुगतान कटौती के लिए हुए सहमत
इस समझौते के बारे में हालांकि विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। बस इतना बताया गया है कि तीनों पक्षों के बीच करार हो गया है और असहमति के बिंदुओं पर बातचीत कर उसका उचित समाधान निकाल लिया गया है। एफएफए के मुख्य कार्यकारी जेम्स जॉनसन ने इस बात की पुष्टि की कि खिलाड़ी प्रतियोगिता के अंतिम तीन महीनों के लिए भुगतान में कटौती पर सहमत हो गए हैं।
Updated on:
16 Jun 2020, 3:33 PM IST
Published on:
16 Jun 2020, 3:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.